Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Mar, 2026 08:46 PM

लोन क्लोजर के बाद भी जिले के एक निजी बैंक द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त के कागजातों को अवैध तरीके से अपने पास रखने का मामला सामने आया है। मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त की तरफ से अधिकृत रीडर ने सेक्टर 14 थाने में आईसीआईसीआई बैंक व उनके कर्मचारियों के...
गुड़गांव, (ब्यूरो) : लोन क्लोजर के बाद भी जिले के एक निजी बैंक द्वारा संयुक्त पुलिस आयुक्त के कागजातों को अवैध तरीके से अपने पास रखने का मामला सामने आया है। मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त की तरफ से अधिकृत रीडर ने सेक्टर 14 थाने में आईसीआईसीआई बैंक व उनके कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
एसआई सुनील कुमार ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह ज्वाइंट सीपी के रीडर हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त का सेक्टर 14 स्थित निजी बैंक से लोन था। लोन क्लोज होने के बाद भी बैंक की तरफ से कागज नहीं दिए गए। सुनील कुमार कई बार बैंक गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के बाद भी बैंक अधिकारियों द्वारा बार-बार चक्कर कटवाए गए और उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बैंक कर्मियों को अथॉरिटी लेटर भी दिया जा चुका है। लोन क्लोजर के बावजूद उनके कागजात को अवैध तरीके से अपने पास रखकर दूसरे बैंक के प्रोसिजर में लगातार बाधा डाली जा रही है। उन्होंने बैंक कर्मी प्रियंका वालिया व अन्य के खिलाफ परेशान करने का आरोप भी लगाया है। कहा कि कागजात को 10 दिन के भीतर दे देना चाहिए था, लेकिन 50 दिन बाद भी नहीं मिले।