बिल्डिंग के बाहर गोली चलाने का आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Apr, 2026 10:31 PM

rewarded criminal of firing arrested by gurgaon police

गोल्फ कोर्स रोड पर गत 21 फरवरी को एक बिल्डिंग के बाहर गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड पर गत 21 फरवरी को एक बिल्डिंग के बाहर गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक, दो पिस्टल व 41 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने भागने की कोशिश की तो बाइक से गिर गया, जिससे उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसे डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, गोल्फ कोर्स रोड पर एक बिल्डिंग के बाहर गोली चलाने को लेकर बिल्डिंग के केयरटेकर की शिकायत पर डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को पटेल नगर गुरुग्राम से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान रविकांत वशिष्ठ के रूप में हुई थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी रविकांत के साथी आरोपी को एक अन्य व्यक्ति ने वारदात को अंजाम देने के लिए कहा था। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को 30 मार्च को शिकोहपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रवीन उर्फ पिन्ना के रूप में हुई, जो सोनीपत के गांव सरढाणा का रहने वाला है।

 

आरोपी पुलिस से बचने के लिए बाइक छोडक़र भागने की कोशिश में गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा डिस्चार्ज होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीन उर्फ पिन्ना ने दिल्ली से चोरी करने की एक वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपी पर हत्या करने, शस्त्र अधिनियम के तहत दो केस पानीपत में, मारपीट करने का एक केस दिल्ली में दर्ज है। वहीं फायरिग के इस मामले में अब तक पुलिस चार आरेापियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!