प्यार के जाल में फंसाकर लड़की से किया गलत काम, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 05 Sep, 2019 03:28 PM

mischief done to the girl by implicating love accused arrested

पुराना हमीदा के एक विशेष समुदाय के लड़के ने प्यार के झांसे में फंसाकर एक लड़की के साथ गलत काम किया है। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता) : पुराना हमीदा के एक विशेष समुदाय के लड़के ने प्यार के जाल में फंसाकरर एक लड़की के साथ गलत काम किया है। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुराना हमीदा के एक विशेष समुदाय के लड़के ने उसे प्यार के झांसे में फंसाया और विदेश ले जाने की बात की। 

इसी बात पर लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। वहीं इसके बाद लड़का अपनी कही बातों से मुकर गया और लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस पर लड़की ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई और पुलिस में शिकायत की। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले को लव जेहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। लड़की सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। जबकि पुराना हमीदा का लड़का भी इसी स्कूल में साथ पढ़ता है।

महिला थाना के डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि आारोपी अलादीन के खिलाफ विभिन्न धारों में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!