Edited By Harman, Updated: 05 May, 2026 06:32 PM

पानीपत पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा पानीपत पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम भजनलाल कंट्रोवर्सी मामले पर बड़ा बयान दिया। मंत्री बोले कोई कॉन्ट्रोवर्सी हरियाणा में नहीं है। चंद्र मोहन ने नोटिस देकर मामले को तूल दे दिया नहीं तो पूर्व सीएम भजनलाल का हर...
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा पानीपत पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम भजनलाल कंट्रोवर्सी मामले पर बड़ा बयान दिया। मंत्री बोले कोई कॉन्ट्रोवर्सी हरियाणा में नहीं है। चंद्र मोहन ने नोटिस देकर मामले को तूल दे दिया नहीं तो पूर्व सीएम भजनलाल का हर व्यक्ति सम्मान करता है।
कुलदीप बिश्नोई-बडोली विवाद पर बोले गंगवा
प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कुलदीप बिश्नोई और भजनलाल को लेकर कोई ऐसा वैसा बयान नहीं दिया। ना मैंने कोई ऐसा बयान सुना। पार्टी में हर किसी का रोल होता है कोई अगर कोई खुद को सारा क्रेडिट दे ऐसा नहीं होता। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा माफी मांगने के सवाल पर बोले कि मुझे बयान की पूरी जानकारी नहीं। उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा कहा है कई बार हम बोलते कुछ हैं और उसका मतलब कुछ निकाल लिया जाता है।
बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर दी ये प्रतिक्रिया
ममता बनर्जी के बयान पर बोले चुनाव हारने के बाद हर विपक्षी पार्टी ऐसे ही बयान देती है कभी एवं पर तो कभी किसी अन्य चीज पर ठीकरा फोड़ते हैं। बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है और एक लंबे समय से चल रहे कुशासन का अंत हुआ है। मंत्री बोले लोगों ने विकास का रास्ता खोलने का काम किया है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और कुशल रणनीतिकार अमित शाह के प्रयासों से लोगों ने निडर होकर इस इलेक्शन में वोट किया।
सुवेंदु अधिकारी के बयान पर कही ये बात
सुवेंदु अधिकारी के बयान पर बोले मंत्री रणबीर गंगवा उन्होंने बांग्लादेशी मुसलमान के संदर्भ में ऐसा बयान दिया होगा। बता दे की सुवेंदु अधिकारी ने एक बयान में कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में मुसलमान ने हमें वोट नहीं दिया। हमें हिंदुओं ने वोट दिया है इसलिए हम हिंदुओं के लिए काम करेंगे।
राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर मंत्री बोले कि राहुल गांधी को तो उनके ही लोग उन्हें सीरियस नहीं लेते। यह वोट चोरी का मामला नहीं है बल्कि यह उनके कुकर्मों का परिणाम है कि आज उन्हें जनता दरकिनार कर रही है। मंत्री ने कहा टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में लोगों पर जुल्म और ज्यादतिया की और पश्चिम बंगाल को पीछे धकेलना का काम किया।