नगर निगम ने रेड कर पकड़ी 4160 किलो प्लास्टिक जब्त, 4 लाख का जुर्माना भी लगाया

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Apr, 2025 05:45 PM

mcg raid on plastic factory in gurgaon

सराय अलावर्दी में एक बार फिर नगर निगम की टीम ने रेड कर पॉलिथीन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से टीम ने 4160 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त करते हुए 4 लाख का जुर्माना भी लगाया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सराय अलावर्दी में एक बार फिर नगर निगम की टीम ने रेड कर पॉलिथीन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां से टीम ने 4160 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त करते हुए 4 लाख का जुर्माना भी लगाया है। सीएम स्क्वायड, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने एक पॉलीथिन बैग निर्माता कंपनी पर छापा मारा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।


कार्रवाई के दौरान 4160 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही नियमों के उल्लंघन के चलते कंपनी पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और राशि की रिकवरी की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आगामी समय में और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी नगर निगम ने सराय अलावर्दी में रेड कर 7 हजार किलो से भी ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी थी।

सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना, मुकदमा और फैक्ट्री सील करने जैसी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!