सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाली एजेंसी को MCG का नाेटिस, 5.30 लाख का जुर्माना

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Jul, 2026 05:08 PM

mcg issued notice to sanitation agency and imposed penalty

नगर निगम गुरुग्राम ने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जोन-4 में कार्यरत निजी एजेंसी केएस मल्टीफेसलिटी सर्विसेज को कार्य आदेश एवं आरएफपी की शर्तों के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम ने सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए जोन-4 में कार्यरत निजी एजेंसी केएस मल्टीफेसलिटी सर्विसेज को कार्य आदेश एवं आरएफपी की शर्तों के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही निर्धारित संसाधन उपलब्ध नहीं कराने के कारण एजेंसी पर 5,30,943 रुपए का जुर्माना लगाया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त पूजा चांवरिया के अनुसार एजेंसी को जोन-4 में प्रतिदिन 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और 70 सफाई कर्मी उपलब्ध कराने थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान कई दिनों तक निर्धारित संख्या से कम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां एवं सफाई कर्मचारी तैनात पाए गए। इससे सफाई कार्य प्रभावित होने की स्थिति बनी, जिसे गंभीरता से लेते हुए निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। रिकॉर्ड के अनुसार, विभिन्न तिथियों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और सफाई कर्मियों की कमी के आधार पर एजेंसी पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कमी के लिए 1,47,500 रुपए तथा सफाई कर्मियों की कमी के लिए 3,83,443 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

 

उन्होंने एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल प्रभाव से कार्य आदेश के अनुरूप सभी आवश्यक वाहन एवं सफाई कर्मी उपलब्ध कराए, ताकि जोन-4 में सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके। नोटिस में यह भी कहा गया है कि यदि भविष्य में भी कार्य में सुधार नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए जुर्माने की राशि लगातार लागू की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।

 

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कार्य आदेश की शर्तों का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी एजेंसियों को अनुबंध की शर्तों के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराने होंगे। निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावी और बेहतर बनी रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!