सीएम विंडो पर आई शिकायत तो जागा MCG, अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Oct, 2025 11:03 PM

mcg demolished illegal construction after complaint received on cm window

नगर निगम द्वारा गांव भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया की निगरानी में की गई, जिसमें जूनियर इंजीनियर प्रदीप और रोहित सहित निगम का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम द्वारा गांव भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया की निगरानी में की गई, जिसमें जूनियर इंजीनियर प्रदीप और रोहित सहित निगम का फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 


यह अभियान उन शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से चलाया गया जो समाधान शिविर और सीएम विंडो पर स्थानीय निवासियों द्वारा दर्ज कराई गई थी। इन शिकायतों में अवैध निर्माण और भूमि उपयोग के उल्लंघन से संबंधित मामलों की जानकारी दी गई थी। अभियान के दौरान निगम टीम ने मौके पर जाकर कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निगम द्वारा ऐसी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया ने बताया कि यह कार्रवाई प्रशासन की शून्य सहनशीलता नीति के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर अभियान चलाए जाएंगे। यह भी अपील की कि नागरिक किसी भी अवैध निर्माण या अनियमित गतिविधि की जानकारी नगर निगम को दें, ताकि कार्रवाई समय रहते की जा सके और क्षेत्र में सुव्यवस्था बनी रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!