शराब पीने से रोकने पर पिता की बेटे ने की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी को भी किया जख्मी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Sep, 2025 09:27 PM

man murder his father in gurgaon

सेक्टर-5 थाना एरिया में शराब पीने से रोकने पर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  युवक शराब पीकर घर आया था, पत्नी ने जब उसे टोका तो उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-5 थाना एरिया में शराब पीने से रोकने पर अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  युवक शराब पीकर घर आया था, पत्नी ने जब उसे टोका तो उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बीच बचाव में पिता आए तो उनको भी घायल कर दिया गया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जानकारी अनुसार, सेक्टर-5 की भीमगढ़ खेड़ी में रहने वाला 42 वर्षीय नीरज लाइसेंसिंग का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह शराब व नशे करने का आदी है। उसके पिता 75 वर्षीय गुलाब सिंह पेशे से वकील थे। मंगलवार को नीरज शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रीति सिंह ने नवरात्रि में शराब पीने से मना किया। जिस पर नीरज ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रीति के चीखने-चिल्लाने पर गुलाब सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे। ऐसे में नीरज और भडक़ गया, उसने पिता पर भी क्रिकेट के बल्ला व पानी के कैंपर से हमला बोल दिया। 

 

 

वहीं पत्नी के साथ मार पिटाई जारी रखी। बुरी तरह जख्मी हुए प्रीती व गुलाब सिंह को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां बुधवार को गुलाब सिंह की मौत हो गई। प्रीति के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नीरज के 13 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रीति के बयान के आधार पर, नीरज के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। मामले में सेक्टर-05 थाना पुलिस ने कुछ ही घंटे के दरमियान पिता के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!