सहेली के साथ जा रही युवती को इंप्रेस करने के लिए चला दी गोलियां, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 May, 2025 07:42 PM

man fired in air to impress girl in gurgaon

सहेली के साथ हुडा मार्केट सेक्टर-53 सेंटर जा रही युवती को इंप्रेस करने के लिए एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सहेली के साथ हुडा मार्केट सेक्टर-53 सेंटर जा रही युवती को इंप्रेस करने के लिए एक युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से अवैध हथियार और कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

पुलिस के मुताबिक, नॉर्थ दिल्ली की रहने वाले लक्ष्मी वर्मा उर्फ महक कन्हई कॉलोनी में परिवार सहित रहती है और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उन्हीं के फ्लोर पर सत्यव्रत उर्फ सत्य पंडित भी किराए पर रहता है। 28 मई को लक्ष्मी से मिलने उसकी सहेली अनु राजपूत आई थी। शाम को वह अनु के साथ घूमने हुडा मार्केट सेक्टर-53 जा रही थी। जब वह कन्हई कॉलोनी से बाहर पंजाब एवं सिंध बैंक के पास पहुंचे तो सत्य पंडित अपनी बाइक से आया और उनके पास अपनी बाइक रोककर उन्हें हवाबाजी दिखाने लगा।

 

उन्हें धमकी देते हुए गुंडागर्दी दिखाई और पिस्टल निकालकर पहले हवा में लहराने लगा और फिर 5 राउंड फायरिंग कर दी। इस वारदात की जानकारी उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुशांत लोक थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पता लगाया जा रहा है कि वह हथियार कहां से लाया और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!