ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की माैत, पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले किया शव

Edited By Manisha rana, Updated: 16 May, 2022 06:36 PM

man dies after being hit by train

जिले के जाखल रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा यात्री चलती ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही ट्रेन में बैठे...

फतेहाबाद : जिले के जाखल रेलवे स्टेशन पर पानी पीने के लिए उतरा यात्री चलती ट्रेन की चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। घटना का पता चलते ही ट्रेन में बैठे परिवार के सदस्यों ने तुरंत शोर मचा दिया। जिससे ट्रेन मौके ही रोक दी गई। पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक नरवाना के पंजाबी चौक निवासी 37 वर्षीय सुखप्रीत सिंह अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर व दो बच्चों के साथ बुढलाडा जा रहे थे। तभी जाखल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो बच्चों ने पीने के लिए पानी की मांग की। सुखप्रीत सिंह प्लेटफार्म पर पानी लेने के लिए उतर गया। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। सुखप्रीत सिंह पानी की बोतल लेकर जैसे ही ट्रेन पर चढ़ने लगा तो अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!