Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 Nov, 2025 10:49 PM

विवाद के बाद मायके गई पत्नी पर गुस्साए पति ने उस वक्त हमला कर घायल कर दिया जब वह अपने काम से घर लौट रही थी। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
गुड़गांव, (ब्यूरो): विवाद के बाद मायके गई पत्नी पर गुस्साए पति ने उस वक्त हमला कर घायल कर दिया जब वह अपने काम से घर लौट रही थी। घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बादशाहपुर थाना पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 118(1), 115, 190(1)बी के तहत केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हसन मियां ने बताया कि उनकी बेटी सीमा खातून की शादी पश्चिम बंगाल के रहने वाले खबीबुर रहमान के साथ हुई थी। दाेनों शादी के गाद गुड़गांव में ही रहते थे। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वह उनकी बेटी सीमा वापस घर आ गई और घरों में काम करने लगी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर-68 की परीना सोसाइटी में काम पर गई हुई थी। काम खत्म करके वापस अपने पिता के घर लौट रही थी। रास्ते में खबीबुर रहमान ने उसे रोक लिया और धारदार व नुकीले हथियार से उस पर हमला कर दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।