बड़ा हादसा: खेत मे जुताई करते किसान की रोटावेटर में फंसने से हुई दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2020 12:19 PM

major accident painful plowing of farmer s plowing in rotavator

सोनीपत के गांव सेवली में खेत मे जुताई करते वक़्त रोटावेटर में फंसने से एक अरविंद नाम के किसान की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव सेवली में खेत मे जुताई करते वक़्त रोटावेटर में फंसने से एक अरविंद नाम के किसान की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के सेवली गांव का रहने वाला अरविंद नाम का एक किसान अपने खेत की जुताई कर रहा था लेकिन तभी वह रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।  हादसे के बाद परिजनों ने बताया कि अरविंद खेतीबाड़ी का काम करता है और वह सुबह घर से गेहूं की बुवाई करने के लिए आया था और लेकिन जब हम खेत में पहुंचे तो वह में रोटावेटर में फंसा हुआ मिला हमें नहीं पता यह हादसा कैसे हुआ।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई हांसी की जानकारी देते हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हमारी सूचना मिली थी कि अरविंद नाम का एक किसान रोटावेटर में फंसने के कारण उसकी मौत हो गई है मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!