हिसार में बड़ा हादसा, खेत से लौट रहे 2 लोगों को एक झटके में यूं खींच ले गई मौत...परिवार में मची चीख-पुकार

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2026 12:45 PM

major accident in hisar car hits two people returning from field died

हरियाणा के हिसार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खेत से लौट रहे दो लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खेत से लौट रहे दो लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात जिले के जाखोद खेड़ा गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण रात के समय अपने खेतों का काम पूरा कर पैदल घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है। वहीं घटना से परिजनों में मातम छा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!