बहादुरगढ़ में Mahindra Thar चालक की दादागिरी, पुलिस अधिकारी ने रोका तो हुआ हंगामा

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2025 01:30 PM

mahindra thar driver bullying in bahadurgarh

युवाओं में धैर्य और तमीज का अभाव लगातार उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल रहा है। ऐसा ही वाक्या बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर हुआ। जहां एक ब्लैक थार में सवार युवक की दादागिरी देखने को मिली।

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : युवाओं में धैर्य और तमीज का अभाव लगातार उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल रहा है। ऐसा ही वाक्या बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर हुआ। जहां एक ब्लैक थार में सवार युवक की दादागिरी देखने को मिली। युवक ने यातायात पुलिस अधिकारियों से बहस करने के बाद गाड़ी भगा दी। हंगामे के कारण रोड पर जाम लगा पुलिस ने कुछ दूर आगे गाड़ी को रुकवा लिया, लेकिन वह करीब एक घंटा गाड़ी लॉक करके भीतर ही बैठा रहा। इसके बाद वह बाहर निकला तो पुलिस ने उसका चालान काटकर वहां से चलता किया। इस दौरान यातायात प्रभावित रहा। 

दरअसल बहादुरगढ़ में काले रंग की थार गाड़ी झज्जर की तरफ से बहादुरगढ़ की ओर आ रही थी। यातायात पुलिस के एसीपी दिनेश कुमार ने नूना माजरा में मंदिर के सामने कार नंबर यूपी 14एफबी 2626 को रुकवाया। एक युवक उतरा और दो लड़कियां गाड़ी में ही बैठी रही। चालक ने बताया कि ये उसकी बहनें हैं और वे पेपर देकर दिल्ली लौट रहे हैं। एसीपी दिनेश कुमार ने ब्लैक फिल्म लगी होने और सीट बेल्ट नहीं लगाने का कारण पूछा तो युवक ने अहंकारपूर्वक कहा कि ऑनलाइन चालान कर दो। एसीपी ने कहा कि यहां ऑनलाइन चालान काटने की व्यवस्था नहीं है, आपके कोई डॉक्यूमेंट लेकर ही चालान काटा जाएगा। उसने दिल्ली के पुलिस अधिकारियों से मोबाइल पर बात करवाने का प्रयास किया, लेकिन एसीपी दिनेश कुमार ने साफ इंकार कर दिया। आरोपी चालक डॉक्यूमेंट लेने के लिए गाड़ी की तरफ गया और उसने गाड़ी भगा दी। 

पुलिस ने भी उसके पीछे गाड़ी लगा दी और टाटा होम्स से कुछ दूर आगे उसकी गाड़ी को जबरन रुकवाया। गाड़ी रुकने के बाद भी थार गाड़ी में सवार युवक और युवतियां बाहर नहीं आए। करीब आधा घंटा तक युवक मोबाइल पर अन्य लोगों से बात करता रहा, लेकिन गाड़ी नहीं खोली। बाहर पुलिस के साथ ही राहगीरों की भीड़ जुट गई। एक तरफ ट्रैफिक की रफ्तार थमने से जाम लग गया। थाने से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद वह युवक बाहर निकला और पुलिस ने ब्लैक फिल्म और सीट बेल्ट नहीं लगाने का चालान काटा। पुलिस अधिकारियों की नसीहतें सुनने और चालान कटवाने के बाद आरोपी गंतव्य की ओर चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवाओं में बढ़ती बेपरवाही और नियम तोड़ने की आदत की खूब आलोचना की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!