लिव इन पार्टनर निकला महिला का हत्यारा, सीआईए ने किया गिरफ्तार
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 09 May, 2023 05:10 PM

शहर में सीआईए पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते दिनों की महिला की हत्या करने वाले करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
यमुनानगर(सुमित): शहर में सीआईए पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीते दिनों की महिला की हत्या करने वाले करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। वह महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि 6 मई को साढौरा के रसूलपुर के एक दुकान के पीछे झाड़ियों में एक महिला की लाश मिली थी। जिसके बाद उसकी पहचान वर्षा के रूप में हुई। मृतक महिला के भाई परमजीत ने इस मामले में मोनू राणा और रेखा नाम की महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके साथ ये महिला तलाक के बाद लिव इन रिलेशन में रह रही थी।
पुलिस ने महिला के भाई के शिकायत के बाद इन दोनों को मामले में नामजद किया, लेकिन जब पूछताछ की तो उनका कोई रोल नहीं पाया गया। बल्कि महिला का करीबी रिश्तेदार मंगाराम उर्फ साहिल ही महिला का हत्यारा निकला। जिसके साथ महिला के बेहद करीबी संबंध थे।उस रात महिला ने उसे रसूलपुर में बुलाया था और उसके साथ बाइक पर बैठ गई थी। इस दौरान दोनों में कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद मंगाराम ने उसे गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया और झाड़ियों में उसकी लाश को छिपा दिया। जानकारी के अनुसार वर्षा नाम की महिला की शादी शीशपाल नाम के व्यक्ति से 2010 में हुई थी और 2022 में उनका तलाक हो गया था। पुलिस अब पकड़े गए हत्यारोपी मंगाराम को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी,जिससे मामले का खुलासा हो सके।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

मर्डर केस में बड़ा फैसला: 4 साल बाद मिला इंसाफ, अदालत ने हत्यारे दोस्त को भेजा ताउम्र जेल

तस्करी में अब महिलाएं भी आगे, यमुनानगर में 30 लाख से ज्यादा की अफीम सहित 3 गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क...

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा, 50 लाख मांगने के वकील पति पर आरोप, गिरफ्तार

Nuh : महिला और 3 बेटियों की कुएं में कूदकर मौत मामले में पति गिरफ्तार, आरोपी नशे में करता था मारपीट

रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग के सामने पेश न होने पर गिरफ्तारी के आदेश, पासपोर्ट जब्ती...

झगड़ा करने के बाद पति घर से निकला, पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

रिश्तेदार ही निकले 'आस्तीन का सांप', घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद

डॉग स्कवायड को लेकर नशे की खेप ढूंढने निकले पुलिसकर्मी

महिला दिवस पर CM सैनी ने खोला खजाना, महिलाओं के लिए किए कई बड़े ऐलान

Ambala में बदमाशों का एनकाउंटर, पिता-पुत्र निकले कुख्यात अपराधी, हत्या के मामले में थे वांछित