वाह! गजब निकले ये चोर,अंबाला में ATM चोरी करने गए थे बदमाश...उठा ले गए पासबुक प्रिंट मशीन

Edited By Isha, Updated: 06 Mar, 2026 12:38 PM

passbook printer machine was taken away in place of cash machine

बैंक ऑफ बड़ौदा के कोर्ट रोड स्थित एटीएम बूथ में चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। देर रात एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले चोर कैश मशीन नहीं ले जा सके और जल्दबाजी में पासबुक प्रिंटर मशीन ही उखाड़कर ले

अंबाला:  बैंक ऑफ बड़ौदा के कोर्ट रोड स्थित एटीएम बूथ में चोरों की अजीबोगरीब करतूत सामने आई है। देर रात एटीएम में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले चोर कैश मशीन नहीं ले जा सके और जल्दबाजी में पासबुक प्रिंटर मशीन ही उखाड़कर ले गए। इस वारदात से बैंक को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना अंबाला शहर के कोर्ट रोड स्थित बैंक आफ बड़ौदा एटीएम बूथ की है। जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात करीब दो से तीन बजे के बीच कुछ अज्ञात व्यक्ति एटीएम कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए।

 अंदर घुसते ही उन्होंने एटीएम मशीन को उखाड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान जल्दबाजी गलती से वह कैश मशीन की बजाए इसी एटीएम परिसर में लगी पासबुक प्रिंटर मशीन को ही ले गए। बैंक अधिकारियों के अनुसार इस मशीन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। शहर थाना पुलिस ने बैंक के सीनियर मैनेजर अंकुश कालिया की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इतना ही नहीं, एटीएम के पास स्थित जीजी इंटरप्राइजेज नामक दुकान का शटर भी टूटा हुआ मिला। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने आसपास की दुकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की होगी या वारदात से पहले वहां छेड़छाड़ की होगी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी नंबर-2 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी करवाई और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ को भी जांच के लिए बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!