कस्टडी से निकल भागा मोबाइल स्नेचर, देखती रह गई पुलिस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Feb, 2026 10:10 PM

mobile snatching accused escaped from police custody

मोबाइल स्नेचिंग के मामलों में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। पुलिसकर्मी आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद वापस थाने पहुंची थी। यहां स्नेचर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): मोबाइल स्नेचिंग के मामलों में गिरफ्तार आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। पुलिसकर्मी आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद वापस थाने पहुंची थी। यहां स्नेचर पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिसकर्मी उसके पीछे भी भागे, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। फिलहाल सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 265 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, हैड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल स्नेचिंग के एक मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने दिल्ली के गांव मांडी की शांति कॉलोनी के रहने वाले रवि (25) व उसके साथी भीम बस्ती निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ 25 फरवरी को मोबाइल स्नेचिंग का केस दर्ज किया गया था। कल आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। जब पुलिसकर्मी उसे अदालत से लेकर वापस थाने पहुंचे तो यहां रवि ने मौके का फायदा उठाया और थाने में पुलिसकर्मियों को धक्का देकर थाने से फरार ो गया। वहीं, पुलिस ने मौके पर दूसरे आरोपी आदित्य को तो हवालात में बंद कर दिया, लेकिन रवि मौके से भागने में कामयाब हो गया। 

 

पुलिस के मुताबिक, रवि नशा करने का आदी है और वह अपने साथी आदित्य के साथ मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देता है। यह दिल्ली से बाइक पर गुड़गांव आते हैं और गुड़गांव में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। एक मामले में गुड़गांव पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था जिसके बाद इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। पुलिस अभी इनसे पूछताछ शुरू कर पाती कि आरोपी रवि पुलिस गिरफ्त से निकल भागने में कामयाब हो गया। हैरत की बात यह है कि पूरे थाने के बीच से एक आरोपी के पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार होना पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!