Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Feb, 2026 04:58 PM

गुड़गांव पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने कंपनी में बतौर ऑपरेशन एडमिन के पद पर रहते हुए अकाउंटेंट के साथ मिलकर करोड़ों रुपए का गबन किया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने कंपनी में बतौर ऑपरेशन एडमिन के पद पर रहते हुए अकाउंटेंट के साथ मिलकर करोड़ों रुपए का गबन किया। महिला ने करीब 92 लाख रुपए धोखाधड़ी कर अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए। रुपए ट्रांसफर करने के बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी। जब कंपनी में ऑडिट हुआ तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान फरीदाबाद की चावला कॉलोनी निवासी पूजा रानी के रूप में हुई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि ठगी गई राशि में से 91 लाख 99 हजार 617 रुपए आरोपी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी महिला द्वारा उपरोक्त कंपनी में वर्ष 2017 में बतौर ऑपरेशन ऑफिस एडमिन के पद पर ज्वाइन किया था। आरोपी महिला पूजा रानी ने केस में अन्य आरोपी अमित (अकाउंटेंट) के साथ मिलकर वर्ष 2020 से 2023 तक फर्जी बिल, फर्जी वेंडर व कंपनी के वेंडर के बैंक खाते बदल कर उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आरोपी अमित व पूजा की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी पूजा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और उसके अन्य साथियों की भी पहचान की जाएगी। इसके साथ ही अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।
आपको बता दें कि 3 सितंबर 2024 को आर्थिक अपराध शाखा-I जांच के उपरान्त एक शिकायत पुलिस थाना सेक्टर 50 में प्राप्त हुई, जिसमें मिनिसो लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि ने शिकायत के माध्यम से बताया कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कंपनी वेंडर के बैंक खाते बदलकर, फर्जी वेंडर बनाकर व कंपनी के बैंक खातों से अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करके करोड़ों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए अब मामले में पूजा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।