Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 03 Apr, 2026 08:32 PM

नगर निगम की टीम ने सुखराली जोहड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 4000 गज सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । यह जमीन पिछले करीब 40 वर्षों से अवैध कब्जे में थी, जिसे अब प्रशासन ने सफलतापूर्वक खाली करा लिया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम की टीम ने सुखराली जोहड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 4000 गज सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । यह जमीन पिछले करीब 40 वर्षों से अवैध कब्जे में थी, जिसे अब प्रशासन ने सफलतापूर्वक खाली करा लिया है।
शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट यतेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ जेई अंकित कपूर, पटवारी परवीन तथा पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान चलाया गया। मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कब्जा हटाने के लिए 4 जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया, जिससे अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। स्थानीय पार्षद अनूप सिंह ने मेयर राजरानी मल्होत्रा, निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लंबे समय से लंबित थी और अब इसे पूरा कर प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।
डेढ़ करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यकरण:
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने इस पोंड के सौंदर्यकरण के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस परियोजना में एडिशनल कमिश्नर रविन्द्र यादव, एक्सईएन हॉर्टिकल्चर संदीप, एसडीओ पवन तथा जेई गुलशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।