सम्मेलन के बाद NAR-India ने नई राष्ट्रीय नेतृत्व टीम घोषित की

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 29 Mar, 2026 09:42 PM

nar india announces new national leadership team following conference

देश के रियल एस्टेट ट्रांजैक्शन एडवाइजर्स के शीर्ष संगठन NAR-India नेअपने वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल समापन के बाद नई राष्ट्रीय नेतृत्व टीम की घोषणा की।

गुड़गांव ब्यूरो : देश के रियल एस्टेट ट्रांजैक्शन एडवाइजर्स के शीर्ष संगठन NAR-India नेअपने वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल समापन के बाद नई राष्ट्रीय नेतृत्व टीम की घोषणा की। इस सम्मेलन के दौरान ₹3000 करोड़ से अधिक के व्यावसायिक सौदों को बढ़ावा मिला, जिससे देश में संगठित रियल एस्टेट ब्रोकरेज सेक्टर की भूमिका और मजबूत हुई। यह सम्मेलन देश के सबसे बड़े रियल एस्टेट आयोजनों में से एक रहा, जिसमें 1800 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें रियल्टर्स, डेवलपर्स, निवेशक, वित्तीय संस्थान, और कॉर्पोरेट ऑक्युपायर्स शामिल रहे। इस व्यापक भागीदारी ने आवासीय, वाणिज्यिक और रिटेल क्षेत्रों में नए सौदों, साझेदारियों और सहयोग को गति दी।

 

कार्यक्रम के दौरान B2B मीटिंग्स, प्रोजेक्ट प्रदर्शन और निवेश से जुड़ी चर्चाओं ने ठोस व्यावसायिक परिणाम दिए। रिलायंस, टाटा और बिरला जैसे बड़े कॉर्पोरेट समूहों की सक्रिय भागीदारी ने संगठित ब्रोकरेज नेटवर्क के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाया। डॉ. निरंजन हीरानंदानी और हफीज कॉन्ट्रैक्टर के सत्रों के साथ-साथ अभिनेता बोमन ईरानी, उद्योगपति सावजी ढोलकिया और जया किशोरी के प्रेरणादायक संबोधनों ने कार्यक्रम को खास बनाया।

 

नई नेतृत्व टीम में शामिल हैं:

चेयरमैन के रूप में सुमंथ रेड्डी, वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल एंबेसडर तरुण भाटिया, प्रेसिडेंट चंद्रेश विठलानी, प्रेसिडेंट-इलेक्ट आशीष मेहता और सीईओ समीर अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अरविंद गुप्ता, रामकुमार, जाकिर भाटी और संतोष अवलाकी को वाइस प्रेसिडेंट, चेतन चोपड़ा को मानद सचिव तथा सोनिया सचदेवा को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!