फर्जी वेंडर बिलों से करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 07 Apr, 2026 07:43 PM

man arrested for duping crores of rupees through fake vendor bills

क्टर-37 थाना एरिया में फर्जी वेंडर, फर्जी बिलों के जरिए कंपनी से करोड़ों की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा-2 ने एक आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-37 थाना एरिया में फर्जी वेंडर, फर्जी बिलों के जरिए कंपनी से करोड़ों की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा-2 ने एक आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।


दरअसल, पुलिस थाना सेक्टर-37 में कावासाकी रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से प्रतिनिधि ने शिकायत देकर कहा कि उनकी कंपनी एक रोबोटिक्स व ऑटोमेशन सर्विस उपलब्ध करवाती है।  वर्ष 2015 से 2023 के दौरान कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से कंपनी के फर्जी वेंडर बनाकर, कम्पनी में फर्जी बिल लगाकर अपने तथा अपने परिचितों के बैंक खातों में बेईमानी की नियत से करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

 

मामले में आर्थिक अपराध शाखा-2 की टीम ने ठगी के आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान कमल कालरा (42) निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी कमल ठगी के इस मामले में एक अन्य आरोपी लवीश का जीजा है। धोखाधड़ी से ट्रांसफर की गई राशि में से 1.82 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाता में तथा 35 लाख रुपये आरोपी की पत्नी के बैंक खाता में ट्रांसफर हुए थे। इससे पहले आर्थिक अपराध शाखा-2 ने एक आरोपी गौरव धींगड़ा (37) निवासी एनआईटी फरीदाबाद को 19 फरवरी 2026 को फरीदाबाद से ही गिरफ्तार किया था। ठगी गई राशि में से एक करोड़ 85 लाख 47 हजार 513 रुपये आरोपी गौरव धींगड़ा की धींगडा इंटरप्राइज फर्म के बैंक खातों में ट्रांसफर हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!