पति की मौत से आहत महिला ने फंदा लगाया

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 10 Apr, 2026 08:40 PM

heartbroken by husband s death woman hangs herself

भोंडसी थाना एरिया में पति की मौत से मानसिक रुप से परेशान रहने वाली अधेड़ महिला खुदकुशी कर ली।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भोंडसी थाना एरिया में पति की मौत से मानसिक रुप से परेशान रहने वाली अधेड़ महिला खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराया। मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।  


जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी गीता (50) यहां वाटिका कुंज के ब्लॉक-सी में परिवार के साथ रहती थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद उसने कमरे के ऊपर बने टीन शेड में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भोंडसी थाने की पुलिस को बृहस्पतिवार की शाम 4 बजे बुजुर्ग महिला द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला कि करीब तीन साल पहले पति की मौत होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।


जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!