शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की गोली मार हत्या, मौके पर मिले पांच गोलियों के खोल

Edited By vinod kumar, Updated: 04 Nov, 2020 04:18 PM

liquor shop salesman shot dead

गोहाना के गांव बिबलान में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव वालों ने सुबह उसे ठेके के अंदर मृत पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

गोहाना (सुनील): गोहाना के गांव बिबलान में शराब के ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव वालों ने सुबह उसे ठेके के अंदर मृत पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari, haryana

इस बारे सदर थाना गोहाना प्रभारी ने बताया कि हमें सुबह सुचना मिली थी कि गांव बिबलान में शराब के ठेके पर काम करने वाले की गोली मार कर हत्या कर दी है। बाहर कई गोलियों के खोल पड़े मिले हैं। मृतक का नाम कप्तान है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

वहीं मृतक के परिजन व ठेकेदार ने बताया कि आज सुबह किसी ने मुझे बताया कि कप्तान ठेके पर मृत पड़ा हुआ है। वहां पहुंचकर देखा तो ठेके के बाहर गोलियों के खोल पड़े हुए थे, उसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। उन्होंने कहा कि कप्तान की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और कल शाम को ही वह ठेके पर आया था। क्योंकि बरोदा हलके में बीते कल चुनाव होने की वजह से शराब के ठेके बंद थे। पिछले पांच महीने से यहां ठेके पर सेल्समैन का काम कर रहा था। कप्तना को किसने और क्यों गोली मारी इसका कुछ नहीं पता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!