एसपी ऑफिस से थोड़ी ही दूरी पर शराब कारोबारी की गोली मार कर हत्या

Edited By Shivam, Updated: 07 Sep, 2019 06:13 PM

liquor businessman shot dead at a distance from sp office

सोनीपत के एसपी ऑफिस से महज कुछ ही कदम की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने एक शराब व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के एसपी ऑफिस से महज कुछ ही कदम की दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने एक शराब व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari, murder, Haryana

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत के गांव नैना ततारपुर का रहने वाला संजीत शराब व्यापारी था। बीती देर रात संजीत सोनीपत से अपने घर दोस्तों के साथ जा रहा था, तभी हथियारो से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने सोनीपत एसपी आफिस से महज कुछ ही दूरी पर उसे घेर लिया और गोलियां मार उसकी हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलने पर सोनीपत सिटी थाना पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीमें वारदात स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

PunjabKesari, Haryana

मृतक के भाई विनोद ने बताया कि वह संजीत के साथ घर जा रहा था, रास्ते में वे दोनों फल लेने रुके थे। तभी बदमाशों ने संजीत को गोलियां मार दी। विनोद ने बताया कि वह बदमाशों में दो-तीन को पहचान लिया, जिन्होंने उनसे रंगदारी मांगी थी।

मामले की जांच कर रही सिटी थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि छोटू राम चौक पर संजीत शराब व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई है।  इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल, मामले में तफ्तीश जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!