कांग्रेस को जैसे दिल्ली में मां-बेटा, वैसे ही हरियाणा में बापू-बेटा पार्टी को तबाह कर रहे हैं: मनोहरलाल

Edited By Isha, Updated: 21 May, 2024 04:58 PM

like mother son in delhi bapu son in haryana are destroying congress

देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं हरियाणा में 25  मई को छठे चरण में मतदान होना है। जिसे लेकर सभी पार्टियों के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में रोड़ शो

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं हरियाणा में 25  मई को छठे चरण में मतदान होना है। जिसे लेकर सभी पार्टियों के नेता प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल में रोड़ शो किया। बता दें कि मनोहर लाल करनाल से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार हैं। वहीं इस रोड़ शो के दौरान   चंद्रशेखर धरणी ने उनसे खास बातचीत की। उनसे हुई बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत हैं। 

प्रशन-आपने साढ़े नौ साल में जो काम किए हैं। ये अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेंगे?
उत्तर-
देखिए सबको पता है कि भारतीय जनता पार्टी देश प्रेम, देश भक्ति और देश को समर्पित रहने वाली पार्टी है।  हरियाणा सरकार हो या केंद्र सरकार हमेशा ही देश हित में काम करती है। पीएम मोदी जी का मैं धन्यवाद करता हूं। कांग्रेस जो कहती थी कि 370 हो या राम मंदिर का मुद्दा हाथ लगाओगे तो खून की नदियां बह जाएंगी।लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने इन कामों को ऐसे कर दिया जैसे मखन से बाल निकाल कर फैंक दिया हो। किसी को खरोंच तक नहीं आई है। लोगों का मोदी में विश्वास बढ़ा है। पीएम मोदी समस्याओं को सूज-बूझ से हल कर देते हैं। केवल देश ही नहीं विदेश के लोग भी उनका सहयोग मांगते हैं कि उनकी समस्याओं का हल हो सके। इसलिए जनता पीएम मोदी के लिए आतूर है। और उनका नाम जपती है। 

प्रशन- सीएम का पद छोड़ते समय लगा नहीं क्यों छोड़ रहा हूं?
उत्तर-
जब मुझे कुर्सी दी गई थी तो मैंने तब भी इच्छा नहीं जताई थी। जिम्मेदारी के तौर पर इसको लिया था। मैं कुर्सी के लिए नहीं जनता की सेवा करने के लिए आया हूं। मैंने अपने साथी को अब यह जिम्मेदारी दी है। वह भी इसे भावना से काम करेगा। हमारा काम जनता की सेवा करना है। लेकिन कांग्रसे के लोग कुर्सी को पकड़ लेते हैं और स्वार्थ सीधी करते हैं। ये भारतीय जनता पार्टी का चरित्र हो जो ऐसा हुआ है। कांग्रेस ये 10 जन्म में भी नहीं कर सकती है। 

प्रशन- कांग्रेस गुटबाजी के बीच लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इस पर आपकी क्या टिप्पणी है?
उत्तर
- आज कांग्रेस नाम की कोई पार्टी नहीं बची है। ये कुछ गुट हैं जो खुद का समुह बनाकर खुद को पार्टी कहते हैं। ना तो कांग्रेस में किसी का कोई विचार है ना हि किसी की कोई दिशा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में हर कोई पन्ना प्रमुख तक एक ही दिशा में काम करता है। जबसे हमने नई व्यवस्था बनाई है। इन्हें परेशानी है कि इसका सामना कैसें करें। ये कहते हैं हम पोर्टल खत्म कर देंगे। लेकिन जनता को इनका फायदा है और जनता कहती है हम आपको खत्म कर देंगे। वहीं ये कहते हैं हम पर्ची से अपने लोगों को नौकरी देंगे। हिसार से इनके प्रत्याशी का यह आधिकारिक बयान है। ऐसे में जनता इन पर कैसे विश्वास करेगी। जनता का विश्वास केवल भाजपा के प्रति है। 

प्रशन- कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा हरियाणा में अब तक नहीं आया, जबकि पीएम मोदी समेत भाजपा के बड़े नेता आ चुके हैं?
उत्तर-
कांग्रेस के पास ऐसा कोई चेहरा नहीं है। ये भारतीय जनता पार्टी है जो अपने नेतृत्व को मजबूत कर रही है। सब अपने इलकों में उतर कर काम कर रहे हैं। ताकि 400 पार के लक्ष्य को पाया जा सके। बीजेपी सामूहीकता के आधार पर काम करती है। जबकि कांग्रेस में व्यक्तिगत आधार पर काम होता है। इन्होंने तो अपने अध्यक्ष तक को पीट दिया था। जहां कोई बड़ा नेता आता है ये अपने विधायकों को मंच पर नहीं चढ़ने देते हैं। ये आपस में भिड़ते रहते हैं।  जिस पार्टी का इतिहास ऐसा रहा हो उनपर जनता कैसे विश्वास करेगी। जनता को केवल भाजपा पर विश्वास है। 

प्रशन- युवाओं को आप क्या कहना चाहेंगे?
उत्तर-
जो पहली बार का वोटर है। जो 18 से 25 साल का युवा है उसे भाजपा के नेतृत्व पर भरोसा है। उन्हें विश्वास है कि हम जिस दिशा में काम कर रहे हैं। वह हमें एक अच्छे मुकाम तक लेकर जाएगा। हमनें कई योजनाएं शुरू की हैं। चाहे वह स्टार्टअप योजना हो, स्टैंडअप योजना हो, अप्रैंटिस योजना हो।  तो लोगों को लगता है कि हम भाजपा के शासन  में ही अपने पैंरो पर खड़े हो सकते हैं। कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना ही नहीं है। 

प्रशन-  10 लोकसभा सीटों और करनाल उप चुनाव पर आपकी राजनितीक टिप्पणी ?
उत्तर-
निश्चीत रूप से 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत होगी। हम 11 की 11 जगहों पर कमल का फूल खिलाकर मोदी जी की झोली में डालेंगे

प्रश्न:भाजपा कांग्रेस से आश्वस्त क्यों?
 उत्तर:
प्रदेश की जनता 10 लोकसभा और एक करनाल विधानसभा सीट भारी मतों से जिताकर भाजपा की झोली में डालेगी। यह संकल्प प्रदेश की जनता ने ले लिया है।  "25 मई कांग्रेस फिर गई"।
उन्होंने कहा कि प्रदेश से एक ही आवाज आ रही है अबकि बार 400 पार। पिछली बार भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को हराकर भाजपा को सत्ता में आने का मौका दिया था। इस बार भी जनता ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा में बापू-बेटा कहीं न कहीं मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, वहीं, दिल्ली में बैठकर मां बेटा प्रधानमंत्री बनने का सपना ले रहे हैं, लेकिन देश की जनता कांग्रेस के इन लोगों को सत्ता में नहीं आने देगी। इनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।

प्रश्न:राहुल गांधी पर क्या कहेंगे ।
 उत्तर:
राहुल गांधी खुद को महात्मा गांधी का अनुयायी बता रहे हैं, लेकिन वह तो उनके पासिंग भी नहीं हैं। हां, वे महात्मा गांधी के एक सपने को जरूर पूरा कर रहे हैं,  वह है कांग्रेस को खत्म करने का। भारत की आजादी के बाद 1947 में महात्मा गांधी ने कहा था कि अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है इसे खत्म कर देना चाहिए। इस सपने को अब राहुल गांधी पूरा कर रहे हैं। वह कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे।जब हम गांव में जाते हैं तो एक ही स्वर में लोग मोदी सरकार की गारंटी की बात करते हैं। मैं तो यही कहूंगा कि कांग्रेस बौखला गई है। उसमें ऐसी बौखलाहट चल रही है, जैसे दिल्ली में मां-बेटा, वैसे ही हरियाणा में बापू-बेटा पार्टी को तबाह कर रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि करनाल लोकसभा सुरक्षित हाथों में है। आने वाले 4 जून को इसका परिणाम भी सामने आ जाएगा।

प्रश्न:कितनी सीट का दावा।
उत्तर:
हरियाणा में जो उत्साह दिख रहा है, उससे तय हो गया है कि लोग हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने की गारंटी दे रहे हैं। इसके अलावा करनाल विधानसभा से भी कमल खिलाकर देश के प्रधानमंत्री को देंगे। देश में तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और देश को विकास की ओर लेकर जाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता कह रही है कि 25 मई कांग्रेस फिर गई। मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस बार भाजपा का लक्ष्य 400 पार का है। उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के लोग भी सभी दस सीटें जिताकर मोदी जी के हाथ मजबूत करें।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!