किरण चौधरी के निवास से हटाए Congress के झंडे व होडिंग्स, कार्यकर्ताओं ने जश्र मनाकर दी मां-बेटी को बधाई

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2024 03:12 PM

congress flags and hoardings were removed from kiran chaudhary s residence

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं। बुधवार को भाजपा मुख्यालय

भिवानी (अशोक): हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व मंत्री किरण चौधरी अपनी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में किरण चौधरी भाजपा में शामिल हुई।


 दिल्ली में भाजपा ज्वाइन करते ही किरण चौधरी के भिवानी स्थित निवास पर कांग्रेस पार्टी का झंडा व होर्डिंग और बैनर हटाए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल व डीजे की धून पर नाचकर जश्र भी मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाईन करने पर किरण चौधरी को बधाई दी तथा खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अभी किरण चौधरी के माध्यम से अब रुके हुए काम जो तेजी के साथ होंगे और इससे हरियाणा प्रदेश में विकास होगा।
 
भिवानी में किरण चौधरी के समर्थकों ने कहा कि यह किरण चौधरी का यह निर्णायक व अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी के इस फैसल से शहर में विकास मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हे मान-सम्मान नहीं दिया जा रहा है तथा यह आत्मसम्मान को बराकरार रखने का फैसला किरण चौधरी द्वारा लिया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!