Provident Fund: अगर नही किया ये काम तो नहीं मिलेगा PF का पैसा,  हो जाएगी परेशानी...

Edited By Isha, Updated: 09 Aug, 2025 05:08 PM

if you don t do this work then you won t get pf money

PF खाताधारकों के लिए एक बड़ा अपडेट है। कर्मचारियों के वेतन से हर महीने कटने वाली बचत का एक हिस्सा PF खाते में जमा होता है। जिसमें कंपनी भी बराबर की राशि का योगदान करती है। सरकार इस खाते में जमा राशि पर ब्याज भी देती है।

डेस्क : PF खाताधारकों के लिए एक बड़ा अपडेट है। कर्मचारियों के वेतन से हर महीने कटने वाली बचत का एक हिस्सा PF खाते में जमा होता है। जिसमें कंपनी भी बराबर की राशि का योगदान करती है। सरकार इस खाते में जमा राशि पर ब्याज भी देती है।


अगर किसी को अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ जाए, तो वह पैसे निकाल भी सकता है। PF का पैसा निकालने के लिए कर्मचारी का आधार, पैन और बैंक डिटेल जैसी जानकारी EPFO रिकॉर्ड में अपडेट कराना ज़रूरी है। कई बार लोगों का आधार कार्ड उनके मोबाइल नंबर से लिंक नहीं होता। जिससे ऑनलाइन वेरिफिकेशन में दिक्कत आती है।

ऐसे में PF का पैसा निकालना आसान नहीं होता। अगर आपका आधार कार्ड भी मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, इसके लिए आप कुछ आसान कदम उठाकर पैसे निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आपको क्या करना होगा।

 
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो सबसे पहले उसे अपडेट करवाना ज़रूरी है। इसके लिए आपको नज़दीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा। वहाँ आपको आधार अपडेट फ़ॉर्म भरना होगा। इसके साथ ही आपको अपने आधार कार्ड की एक कॉपी, फ़ोटो और नया मोबाइल नंबर देना होगा। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद, आपका अपडेट अनुरोध दर्ज हो जाएगा।

इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। अपडेट के बाद, नया मोबाइल नंबर 3 से 10 दिनों के अंदर आधार से लिंक हो जाता है। आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से अपडेट स्टेटस चेक कर सकते हैं। मोबाइल नंबर लिंक होने के बाद, आप EPFO पोर्टल पर लॉग इन करके आसानी से ऑनलाइन PF क्लेम कर सकते हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!