बराड़ा में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Dec, 2025 03:16 PM

अंबाला के बराड़ा क्षेत्र के गांव उगाला में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
बराड़ा (अनिल शर्मा) : अंबाला के बराड़ा क्षेत्र के गांव उगाला में गुरुवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों ने की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
परिजनों ने बताया कि विशाल कुमार अंबाला ITI में स्वीपर का काम करता था। वह शाम करीब 6 बजे ड्यूटी से घर लौटा था। वह काफी घबराए हुआ था। विशाल की पत्नी ने बताया कि वह बिना कुछ खाए गेट के पास ही सो गया। सुबह जब उसे जगाया तो उसकी सांसे रुक चुकी थीं। विशाल अपने पीछे 2 बेटियां और एक बेटा छोड़ गया।
मृतक के भाई हरबंस ने बताया कि विशाल रात को चाय पीकर गेट के पास सोया था। सुबह उनके हाथ-पांव पर चोट के निशान थे और गेट का ताला खुला मिला। पुलिस ने पत्नी के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश से लौटी ठंड; कई जिलों में छाया घना कोहरा...कई ट्रेनें हुई लेट

Ambala में बदमाशों का एनकाउंटर, पिता-पुत्र निकले कुख्यात अपराधी, हत्या के मामले में थे वांछित

भैंस चोरी करने आए थे बदमाश, कर दी पशुपालक की हत्या...फिर भैसों को लाद कर भाग रहे चोरों की पलटी गाड़ी

अंबाला STF की बड़ी कार्रवाई ; विस्फोटक के साथ 3 युवक गिरफ्तार, दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

Rain: हरियाणा में सुबह-सुबह बारिश, कुछ घंटों में 15 जिलों में बूंदाबांदी-आंधी का Alert...जानें अपने...

सड़क किनारे मौत बनकर खड़े खंभों पर CM Saini का एक्शन, सरकार ने लिया ये फैसला

हरियाणा के हजारों कर्मचारियों को मिला अतिरिक्त समय, इस पोर्टल की बढ़ी डेडलाइन...जानें आवेदन की नई...

शिक्षा के साथ अब स्वास्थ्य पर भी सरकार का बड़ा फोकस, इन कक्षाओं की छात्राओं को भी मिलेगा फ्लेवर्ड...

Digital Haryana: अब WhatsApp पर मिलेगा ज़मीन का रिकॉर्ड, सरकार ने लॉन्च किया ये खास पोर्टल

अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हालचाल जानकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की