हरियाणा: जेल विभाग ने लिया बड़ा फैसला, सजा काट रही महिला कैदियों को दी राहत

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Dec, 2025 05:40 PM

prison department has taken a major decision

हरियाणा की जेलों में बंद महिलाओं के लिए राहत की खबर आई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा की जेलों में बंद महिलाओं के लिए राहत की खबर आई है। अब उनके छोटे बच्चे 6 साल के बजाय 8 साल की उम्र तक अपनी मां के साथ जेल में रह सकेंगे। जिससे बच्चों के पालन-पोषण, मानसिक विकास और देखभाल में निरंतरता बनी रहेगी। जेल के डीजी ने बताया कि मां-बच्चे को अलग करने से दोनों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह मानवीय फैसला लिया गया है।

बताया जा रहा है कि जेल विभाग इन बच्चों के लिए जेल परिसर में ही पढ़ाई, पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य जांच और खेलकूद की व्यवस्था कर रहा है। वहीं प्रदेश की 17 जेलों में बच्चों के लिए क्रैच बनाए गए हैं। हरियाणा की 20 जेलों में से 17 जेलों में महिला वॉर्ड स्थापित हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!