सिरसा थाने पर हमले की साजिश रचने वाला भगौड़ा फौजी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद

Edited By Isha, Updated: 21 Dec, 2025 04:42 PM

e fugitive soldier who plotted the attack on the sirsa police station has been a

पुलिस ने नार्को टेरर नेक्सस के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने सेना से भगौड़े राजबीर सिंह उर्फ फौजी व उसके साथी को सीमा पार ड्रग्स और हथियार तस्करी के रैकेट में शामिल होने में पकड़ा है।

सिरसा: पुलिस ने नार्को टेरर नेक्सस के खिलाफ बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने सेना से भगौड़े राजबीर सिंह उर्फ फौजी व उसके साथी को सीमा पार ड्रग्स और हथियार तस्करी के रैकेट में शामिल होने में पकड़ा है। जांच में ऐसा नेटवर्क उजागर हुआ जो आतंकवाद को फंडिंग व ड्रग तस्करी में लिप्त था। उससे एक हैंड ग्रेनेड और 500 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई।

आरोपित हरियाणा में सिरसा के महिला पुलिस थाने पर हुए हमले की साजिश रचने का भी आरोपित है। उसने हमले के लिए ग्रेनेड की डिलीवरी की और फंडिंग भी मुहैया कराई। उसे नेपाल बार्डर के पास रक्सौल शहर से पकड़ा गया है। आरोपित नेपाल के रास्ते देश से भागने की कोशिश कर रहा था।

राजबीर सिंह थाना घरिंडा (अमृतसर) में दर्ज जासूसी के मामले में भी वांछित था। उसके तार पाक आधारित तस्करों से जुड़े थे और पंजाब में ड्रग्स व हथियार सप्लाई का काम करते थे। यह कार्रवाई फाजिल्का की काशी राम कॉलोनी के रहने वाले चिराग नाम के उसके साथी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई, जिसके पास से 407 ग्राम हेरोइन और एक पिस्टल बरामद की गई। आरोपित चिराग राजबीर के लिए कूरियर का काम करता था और ड्रग ट्रैफिकिंग से होने वाली कमाई को उस तक पहुंचाता था।


महिला थाने पर बम फेंकने के बाद बनाए थे वीडियो
कुछ दिन पहले सिरसा में महिला थाने पर रात को ग्रेनेड अटैक किया गया था। रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने थाने पर ग्रेनेड फेंके और वीडियो भी बनाए। आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशनलिखा था कि 25 नवंबर 2025 को रात आर्मी ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट डालकर धमाके की जिम्मेदारी ली थी। सवा 10 बजे खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने सिरसा में पुलिस स्टेशन पर धमाका किया है। इस मामले में अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!