रक्षाबंधन के दिन 2 बहनों के भाई की मौत, कटड़ा निकालने के लिए जोहड़ में उतरा था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Aug, 2025 04:24 PM

brother of 2 sisters died on rakshabandhan day

फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां में आज रक्षाबंधन के दिन गांव के जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई।

फतेहाबाद : फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां में आज रक्षाबंधन के दिन गांव के जोहड़ में डूबने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति भैंस के कटड़े को निकालने के लिए अंदर गया था और डूब गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  

दो बहनों का भाई था मृतक

जानकारी के अनुसार गांव भूथनकलां निवासी सुरेंद्र कुमार का भूथन कलां में हसंगा रोड पर घर है। घर के सामने ही जोहड़ है। वह सुबह भैंसों को तालाब में नहलाने के लिए लेकर गया था। वह भैंस के कटड़े को निकालने के लिए जोहड़ में उतर गया। लोगों ने उसे ज्यादा अंदर जाने से मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। कुछ देर तक उसका हाथ ऊपर दिखा लेकिन बाद में दिखना बंद हो गया। ये देखकर तालाब किनारे बैठे दोनों लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने उसका शव बाहर निकाला। मृतक सुरेंद्र कुमार की दो बहनें भी हैं। मगर वह पहले आकर चली गई थी। सुरेंद्र विवाहित था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!