हरियाणा की लोकसभा सीटों को लेकर ECI का बड़ा फैसला, BJP की जीती हुई 2 सीटों की EVM होंगी चेक

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jun, 2024 03:40 PM

eci s big decision regarding haryana s lok sabha seats

हरियाणा में ईबीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका की शिकायत के बाद ECI ने हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की...

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा में ईबीएम में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका की शिकायत के बाद ECI ने हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट की EVM चेक करवाने का फैसला लिया है।

PunjabKesari

कांग्रेस उम्मीदवारों ने की थी शिकायत

आपको बता दें कि करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा की ओर से चुनाव आयोग को EVM की जांच करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी गई थी। वहीं फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी। वहीं इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की ओर से कहा गया है कि EVM में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। लोकसभा के अलावा राज्य विधानसभाओं के चुनाव के लिए भी 3 आवेदन परिणामों की घोषणा के बाद आए थे। इनमें शिकायत की गई थी कि EVM की जली हुई मेमोरी, माइक्रोकंट्रोलर की जांच, सत्यापन किए जाना शामिल था।

करनाल फरीदाबाद सीटों पर बीजेपी की हुई जीत

हरियाणा की करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार जीते है। जिनमें हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल ने करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराकर जीती और अब मोदी कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री बने हैं। वहीं फरीदाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी के कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। मोदी कैबिनेट में गुर्जर भी राज्यमंत्री बनाए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!