हरियाणा से तीन सांसदों की केंद्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री, खट्टर, राव इंद्रजीत व कृष्णपाल गुर्जर ने ली मंत्रीपद की शपथ

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Jun, 2024 08:55 PM

manohar lal khattar and rao indrajit took oath as minister

केंद्र की मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह जारी है। समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है

डेस्कः केंद्र की मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह जारी है। समारोह में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके अलावा हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मोदी के कैबिनेट में एंट्री हो गई है। खट्टर ने भी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

PunjabKesari

इसके अलावा गुरुग्राम सीट से सांसद राव इंद्रजीत ने तीसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे पिछले टर्म में भी मोदी सरकार में मंत्री थे। उन्होंने गुरुग्राम से कांग्रेस के सेलिब्रिटी कैंडिडेट राज बब्बर को हराया था।

PunjabKesari

कृष्णपाल गुर्जर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

PunjabKesari

 हरियाणा से इस बार तीन लोगों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 3 महीने बाद हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी चुनाव को देखते हुए इस बार हरियाणा से संबंध रखने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!