दिल्ली में भाजपा की अहम बैठक शुरू, शाह - नड्डा के अलावा हरियाणा से खट्टर व सीएम सैनी मीटिंग में मौजूद

Edited By Saurabh Pal, Updated: 17 Jun, 2024 09:32 PM

bjp s important meeting begins in delhi

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। आगामी उप चुनावों एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा जुट गई है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हरियाणा भाजपा के नेताओं के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य और गृहमंत्री अमित शाह एक अहम बैठक कर रहे हैं...

दिल्ली(कमल कंसल): लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। आगामी उप चुनावों एवं विधानसभा चुनावों की तैयारी में भाजपा जुट गई है। दिल्ली भाजपा मुख्यालय में हरियाणा भाजपा के नेताओं के साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य और गृहमंत्री अमित शाह एक अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में हरियाणा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मौजूद हैं। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा भाजपा में गुटबाजी सिर उठा रही है। इसी गुटबाजी और 10 की एंटी इनकंबेंसी का नतीजा रहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर ही जीत पाई। बची सीटों में करनाल छोड़ कर सभी सीटों पर भाजपा के जीत अंतर भी काफी कम रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि गुटबाजी को लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुछ महीनों का समय बचा हुआ है। भाजपा की पूरी कोशिश रहेगी कि अबकि बार अकेले दम पर हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा छुए इस नजरिए से भी यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!