किरण चौधरी व श्रुति ने भेजा कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा, लिखा- यहां मुझे बेइज्जत किया गया

Edited By Saurabh Pal, Updated: 18 Jun, 2024 08:13 PM

kiran chaudhary and shruti sent their resignation to the congress president

कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी बेटी ने कांग्रेस छोड़ दी है। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी पूर्व सांसद हैं...

डेस्कः कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी बेटी ने कांग्रेस छोड़ दी है। किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी पूर्व सांसद हैं, 2024 लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट की प्रमुख दावेदार मानी जा रहीं श्रुति को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था। जिसके कारण नाराज मां बेटी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। 

किरण चौधरी व श्रुति चौधरी कल भाजपा ज्वाइन करेंगी। दोनों दिल्ली जाकर BJP हेडक्वार्टर में पार्टी में शामिल होंगी। इस दौरान वहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे इस्तीफे में किरण चौधरी ने बिना लिए हुड्डा को पार्टी छोड़ने का कारण बताया है। उन्होंने लिखा इस्तीफे में लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया जा रहा है।  

किरण चौधरी का इस्तीफा

PunjabKesari

श्रुति चौधरी का इस्तीफा

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!