मंदिर के प्रांगण में लगे सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ, गांव वासियों में खौफ का माहौल

Edited By Shivam, Updated: 22 Jan, 2021 04:47 PM

leopard spotted in cctv in the temple courtyard

फरीदाबाद के गांव मोहब्ताबाद स्थित झरना मंदिर के प्रांगण में रात के समय सीसीटीवी में कैद हुआ एक तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद गांववासियों में खौफ का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। गांववासियों के अनुसार 15 से 17 जनवरी तक...

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के गांव मोहब्ताबाद स्थित झरना मंदिर के प्रांगण में रात के समय सीसीटीवी में कैद हुआ एक तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद गांववासियों में खौफ का माहौल पैदा हो गया। इसकी सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। गांववासियों के अनुसार 15 से 17 जनवरी तक लगातार 3 दिन तक यह तेंदुआ मंदिर के पीछे लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है।

गांव वालों ने बताया कि पानी और शिकार के लालच में तेंदुआ इस मंदिर में रात के समय देखा जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। मंदिर के पुजारी ने उन्हें बताया था कि एक रात जब बहुत शोर हो रहा था, तब लाइट भी नहीं थी और वह बाहर निकले तो उन्होंने दहाड़ की आवाज सुनी और वह सीधे अंदर जाकर छुप गए। बाद में सीसीटीवी में मालूम चला कि यह तेंदुआ था। फिलहाल गांव वासियों को अपनी और मवेशियों की जान का खतरा सता रहा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सूरजकुंड इलाके में भी एक तेंदुआ एक कुत्ते का पीछा करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया था और अब यह मोहब्ताबाद गांव में देखा गया है। बता दें कि अरावली की पहाडिय़ों में तेंदुए, लकड़बग्घे, अजगर, नीलगाय और हिरन आदि पाए जाते हैं, लेकिन भोजन और पानी की तलाश में जंगली जानवरी आबादी की तरफ रुख करने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!