पानीपत में देर रात SP का बड़ा एक्शन, नाकों पर पहुंच किया औचक निरीक्षण; पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

Edited By Harman, Updated: 10 Jun, 2026 11:21 AM

late night in panipat sp conducted surprise inspections at police checkpoints

बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने व पुलिस व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह मंगलवार रात को सड़कों पर उतर आए। शहर और समालखा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे नाकाबंदी का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की कार्य प्रणाली...

पानीपत (सचिन शर्मा) : बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने व पुलिस व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह मंगलवार रात को सड़कों पर उतर आए। शहर और समालखा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे नाकाबंदी का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की कार्य प्रणाली पर की कई जगह व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को फटकार लगाई नाकाबंदी को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

एसपी सबसे पहले थाना सिटी और तहसील कैंप क्षेत्र में लगे नाकों का निरीक्षण करते हुए महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचे। यहां चांदनी बाग थाना पुलिस की ओर से की नाकाबंदी को देखकर वह नाराज हो गए। बैरिकेट्स और सुरक्षा व्यवस्था को अपर्याप्त बताते हुए उन्होंने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार को फटकार लगाई। एसपी ने कहा कि इस प्रकार की नाकाबंदी से अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं किया जा सकता। एसपी ने डीएसपी राजवीर सिंह को निर्देश दिए कि इंस्पेक्टर का तबादला हो चुका है। उन्हें जल्दी रिलीज किया जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!