कौन सी है Haryana की सबसे बड़ी तहसील, इसमें कितने गांव शामिल, जानिए सब कुछ

Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Jul, 2025 01:10 PM

largest tehsil of haryana charkhi dadri largest tehsil of haryana

आपने हरियाणा के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस विषय में विस्तार से जानेंगे।

डेस्कः भारत के उत्तर में स्थित हरियाणा धर्म और कर्म की धरती रहा है। इस भूमि का उल्लेख महाकाव्य महाभारत से लेकर 1857 की क्रांति तक में मिलता है। यह भारत का 20वां सबसे बड़ा राज्य है, जो लगभग 44,212 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। सांस्कृतिक विविधता और अनूठी परंपराओं वाला यह राज्य देश का एक कृषि समृद्ध केंद्र भी है।

हरियाणा के विभिन्न जिलों के भीतर अलग-अलग तहसीलें भी मौजूद हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस विषय में विस्तार से जानेंगे।

हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील

हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील चरखी दादरी है, जिसमें कुल 174 गांव शामिल हैं।

हरियाणा का गठन कब हुआ?

हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। राज्य की सीमाओं के साथ दो केंद्र शासित प्रदेश—दिल्ली और चंडीगढ़—की सीमाएं जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा, हरियाणा के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश भी सीमाएँ साझा करते हैं।

हरियाणा के जिले और मंडल

हरियाणा में कुल 22 जिले हैं, जो 6 मंडलों में विभाजित हैं। ये मंडल हैं: अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, करनाल और हिसार। इन मंडलों में कुल 73 उपमंडल और 93 तहसीलें मौजूद हैं। साथ ही, राज्य में 10 नगर निगम, 46 नगर पालिका, 21 नगर परिषद्, 6234 ग्राम पंचायत, 126 पंचायत समिति और 154 शहर हैं।

हरियाणा का सर्वाधिक और न्यूनतम साक्षर जिला

हरियाणा की कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार 75.55% थी, जो वर्तमान में बढ़ चुकी है। राज्य का सबसे साक्षर जिला गुरुग्राम है, जबकि न्यूनतम साक्षरता वाला जिला नूंह है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!