कनाडा में कुरुक्षेत्र के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 20 May, 2026 09:05 PM

kurukshetra youth dies in canada under suspicious circumstances family in deep

कनाडा में पढ़ाई कर रहे कुरुक्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरा परिवार

कुरुक्षेत्र  (कपिल शर्मा): कनाडा में पढ़ाई कर रहे कुरुक्षेत्र के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लाडवा क्षेत्र के गांव गजलाना निवासी 22 वर्षीय वीरेन रंगा के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। फिलहाल कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार वीरेन रंगा करीब दो वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वहां वह वैंकूवर में इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था, जो हाल ही में पूरी हुई थी। उसने वर्क परमिट के लिए भी आवेदन किया हुआ था।

परिजनों ने बताया कि घटना से एक रात पहले वीरेन की परिवार के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। बातचीत के दौरान वह सामान्य दिखाई दे रहा था और किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया। कॉल खत्म होने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो साथ रहने वाले उसके चचेरे भाइयों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

वीरेन के पिता राजेंद्र रंगा बिजली निगम में फोरमैन के पद पर कार्यरत हैं और बाबैन में तैनात हैं। बड़ा भाई आदित्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से वेटरनरी सर्जन का कोर्स करने के बाद इंटर्नशिप कर रहा है, जबकि मां सुनीता गृहिणी हैं।

परिवार के अनुसार वीरेन ने शाहाबाद क्षेत्र के गांव खरींडवा स्थित आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दो वर्षीय डिप्लोमा किया था। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चला गया था। वीरेन के साथ उसके ताऊ के बेटे गुरमीत और गौरव भी रहते थे। उन्हीं ने परिवार को उसकी मौत की सूचना दी। कनाडा पुलिस ने युवक के ब्लड सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिवार अब वीरेन के शव को भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाई में जुटा हुआ है। परिजनों को उम्मीद है कि एक-दो दिन में शव भारत पहुंच जाएगा। वहीं, युवक के दोस्तों ने भी सहायता के लिए आगे आकर फंड जुटाना शुरू कर दिया है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!