अमेरिका से आई दुख भरी खबर: कुरुक्षेत्र के युवक की गई जान, 7 साल पहले गया था बाहर

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2026 05:29 PM

kurukshetra youth dies in accident in america

कुरुक्षेत्र जिले के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक करीब 7 साल पहले परिवार के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक करीब 7 साल पहले परिवार के साथ अमेरिका के कैलिफोर्निया गया था। उसका करीब 6 महीने का बेटा है, जो अपनी मां के साथ कैलिफोर्निया में रह रहा है। बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बता दें कि इस्माइलाबाद के गांव कुम्हार माजरा का रहने वाला संदीप सिंह (32) की अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता था। यहां संदीप सिंह ट्रक पर ड्राइवरी करता था। यहां गांव में उनका बड़ा भाई डिंपल अपनी बुजुर्ग मां अमरजीत कौर के साथ रहते हैं।संदीप सिंह ट्रक लेकर टेक्सास गया हुआ था। यहां उसका ट्रक खड़ी ट्रेन से टकरा गया। घटना के वक्त संदीप ट्रक में अकेला ही था। एक्सीडेंट में संदीप बुरी तरह घायल हो गया और काफी देर तक घायलावस्था में पड़ा रहा। बाद में किसी ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक संदीप दम तोड़ चुका था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!