कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. सीसी त्रिपाठी बने एनआईटीटीटीआर भोपाल के निदेशक

Edited By Isha, Updated: 22 Apr, 2022 04:49 PM

kurukshetra university prof cc tripathi appointed as director of nitttr bhopal

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के प्रो. सीसी त्रिपाठी राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, भोपाल में निदेशक के पद पर नियुक्ति हुई हैं। उनकी नियुक्ति के लिए कुवि कुलपति

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान के प्रो. सीसी त्रिपाठी राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, भोपाल में निदेशक के पद पर नियुक्ति हुई हैं। उनकी नियुक्ति के लिए कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बधाई देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गर्व का विषय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक राष्ट्रीय स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे है। राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में नियुक्ति अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल में यूआईईटी ने शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाई है। कुवि कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी प्रो. त्रिपाठी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी एवं प्रसन्नता प्रकट की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!