CID विभाग विवाद पर बाेले कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री सिर्फ सहयाेगी, सीएम ही सर्वे सर्वा

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Jan, 2020 07:03 PM

krishnapal gurjar said minister will only supporter cm only head

हरियाणा मेंं मुख्यमंत्री मनाेहर लाल और अनिल विज के बीच चल रहे सीआईडी विभाग विवाद काे लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ही सर्वे सर्वा, सीएम सभी विभागों के मालिक हैं, बाकी सभी मंत्री...

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा मेंं मुख्यमंत्री मनाेहर लाल और अनिल विज के बीच चल रहे सीआईडी विभाग विवाद काे लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री ही सर्वे सर्वा, सीएम सभी विभागों के मालिक हैं, बाकी सभी मंत्री सहयोगी के तौर पर काम करते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज बल्लभगढ़ और सीकरी में राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि जल्द ही नेशनल हाईवे को जाम मुक्त किया जाएगा। गुर्जर ने कहा कि कई फ्लाईओवर मंजूर कराए गए हैं, उन्हीं में से एक गुडगांव कनाल पर 12 करोड़ की लागत से 10 लाइन का पुल एक साल में तैयार हो जाएगा, तो वहीं सीकरी में 25 करोड़ से फ्लाईओवर बनेगा।

PunjabKesari, haryana

उन्हाेंने कहा कि बदरपुर बॉर्डर से कोसी बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग रेड लाइट फ्री हाेगा। गुर्जर ने कहा कि आर्थिक मंदी की चपेट में आई रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से काम लेकर दूसरी कंपनी को दिया जाएगा। एक महीने के अंदर अंदर नई कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना काम शुरु कर देगी।

गुर्जर ने कहा कि बाईपास और डीएनडी रोड को लेकर भी जल्द काम की शुरुआत हाेगी। उन्हाेंने कहा कि दोनों उपायुक्तों से बात कर जमीन अधिग्रहण का 15 दिन में काम शुरु हाे जाएगा। वहीं इस दाैरान कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा बल्लभगढ़ को जाम मुक्त करने के लिए नई सौगात मिली है। उन्हाेंने कहा कि पूरे लोकसभा को जाम से राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!