Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2025 08:13 AM

हरियाणा में तापमान गिरने और बढ़ने का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें इस सत्पाह में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा में 23 फरवरी के बीच मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल
हिसार: हरियाणा में तापमान गिरने और बढ़ने का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें इस सत्पाह में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हरियाणा में 23 फरवरी के बीच मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, जो कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भिन्न हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय के दौरान ठंडी हवाओं का प्रभाव रहेगा।
इस सप्ताह हरियाणा के विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।वहीं, अधिकतम तापमान 20 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। इस प्रकार, दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल सकता है।
बुधवार को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं 20 और 21 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। दरअसल, फरवरी महीने में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जो कि अफगानितस्तान और पाकिस्तान से पूर्व की तरफ बढ़ रहा है. जिससे भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद 20 फरवरी से मैदानी इलाकों में बारिश के आसार है।
इस सप्ताह हरियाणा में हवा की गति मध्यम रहने की संभावना है, जो 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। हवा की दिशा मुख्य रूप से उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर रहने की उम्मीद है। यह मौसम के बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस तरह से 18 से 23 फरवरी के बीच हरियाणा का मौसम सामान्य से थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है। हल्की बारिश और ठंडी हवाएं इस अवधि में देखी जा सकती हैं।