राहगिरी रिले कार्यक्रम' से होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 का आगाज़

Edited By Isha, Updated: 05 May, 2022 09:16 AM

khelo india youth games 2021 will start with  raahgiri relay program

रियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के संबंध में सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के संबंध में सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और डीआईपीआरओ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जानकारी दी गई कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को सफल बनाने के लिए इन खेलों से पहले हर जिले में 'राहगिरी रिले कार्यक्रम' आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों सहित दर्शकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इन 'राहगिरी रिले कार्यक्रमों' में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा ताकि नागरिक इन खिलाड़ियों से प्रेरित हो सकें।

 खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 को बढ़ावा देने के लिए 'राहगिरी रिले कार्यक्रमों' के एक भाग के रूप में  'धाकड़ ऑन व्हील्स' यानी एक वाहन, जिस पर मशाल व शुभंकर लगा होगा, राज्य का दौरा करेगा। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बुधवार को चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के संबंध में सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, खेल विभाग के अधिकारियों और डीआईपीआरओ की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 हरियाणा के लिए एक बड़ा खेल आयोजन है, इसलिए नागरिकों विशेष रूप से युवाओं के बीच इन राहगिरी रिले कार्यक्रमों के माध्यम से जबरदस्त उत्साह पैदा किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उपायुक्तों को अपने जिलों में खेलो इंडिया गेम्स-2021 में खेले जाने वाले गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन  जैसे पांच पारंपरिक खेलों में से कम से कम एक खेल का आयोजन करना चाहिए।  

डॉ. अग्रवाल ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खेलो इंडिया गेम्स-2021 की उमंग व उत्साह अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों तक पहुंचे, इसके लिए सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के माध्यम से प्रदेशभर में व्यापक  प्रचार- प्रसार किया जाना चाहिए। 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' का आयोजन राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।  इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पांच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!