हरियाणा के इस जिले के लोगों की बल्ले-बल्ले, फ्री में होगा इलाज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 05:51 PM

people of this district of haryana are happy treatment will be free

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के खोरी गांव में जल्द ही एक उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center) की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना को प्रदेश की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने मंजूरी दे दी है।

डेस्कः हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के खोरी गांव में जल्द ही एक उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center) की स्थापना की जाएगी। इस परियोजना को प्रदेश की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी औपचारिक रूप से स्वीकृत हो चुका है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने एक और ठोस कदम उठाया है।

मुख्यमंत्री सैनी को धन्यवाद

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य ढांचे को सशक्त बनाने और हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस प्रस्ताव को त्वरित मंजूरी देने के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि यह उप-स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण समुदाय को काफी राहत प्रदान करेगा।

केंद्र में मिलेंगी ये सुविधाएं

यह उप-स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण, बुनियादी चिकित्सा उपचार, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि केंद्र में पर्याप्त स्टाफ और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

लंबे समय से थी ग्रामीणों की मांग

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि खोरी गांव के लोग लंबे समय से क्षेत्र में एक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की मांग कर रहे थे। कुछ महीने पहले ग्रामीणों ने इस संबंध में उनसे मुलाकात भी की थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रस्ताव को आगे बढ़ाया। अब इस मांग के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को उनके घर के पास ही आवश्यक चिकित्सा सेवाएं सुलभ होंगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!