खत्म हुआ 13 सालों का लंबा इंतजार, इस जिले में नए बस स्टैंड का हुआ भूमि पूजन... आमजन को होगी सुविधा

Edited By Isha, Updated: 18 Feb, 2026 04:47 PM

ground breaking ceremony of new bus stand was held in this district

कई बार शिलान्यास के बावजूद 13 वर्षों से लंबित पड़े नए बस स्टैंड परियोजना का इंतजार आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सेक्टर-12 स्थित

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  कई बार शिलान्यास के बावजूद 13 वर्षों से लंबित पड़े नए बस स्टैंड परियोजना का इंतजार आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सेक्टर-12 स्थित प्रजापति चौक के समीप बनने वाले नए बस स्टैंड का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सनसिटी के सामने लगभग 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस आधुनिक बस स्टैंड परियोजना पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना रेवाड़ी शहर के यातायात और यात्री सुविधाओं के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। 

गौरतलब है कि वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के कार्यकाल में इस बस स्टैंड का शिलान्यास किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब 18 फरवरी 2026 से इसका निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो पाया है। बारिश के बीच शुभ मुहूर्त में हुए भूमि पूजन को शहर के विकास के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। हालांकि कार्यक्रम के दौरान एक चर्चा का विषय यह भी रहा कि रेवाड़ी रोडवेज के जीएम निरंजन शर्मा समारोह में उपस्थित नहीं थे।

फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें विधायक कार्यालय या लोक निर्माण विभाग की ओर से किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली थी, जबकि वे उस समय रेवाड़ी में ही मौजूद थे। शहरवासियों को उम्मीद है कि अब यह परियोजना तय समय पर पूरी होगी और रेवाड़ी को एक आधुनिक व सुव्यवस्थित बस स्टैंड की सुविधा जल्द मिल सकेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!