टोहाना में जलघर में डूबने से मासूम की मौत, अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था तभी हुआ हादसा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jun, 2025 08:49 PM

innocent child died due to drowning in water tank in tohana

टोहाना उपमंडल के गांव समैन में नांगली रोड पर बने नए जलघर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 7 साल बताई गई है। मृतक बच्चे का नाम सोमवीर है। इलाज के लिए उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना उपमंडल के गांव समैन में नांगली रोड पर बने नए जलघर में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 7 साल बताई गई है। मृतक बच्चे का नाम सोमवीर है। इलाज के लिए उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सा ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया परिजनों बिना कोई कार्रवाई शव को अपने घर ले गए हैं। 

जानकारी अनुसार गांव समैन निवासी 7 वर्षीय सोमवीर गांव में बने नए जल घर के पास 3-4 बच्चों के साथ खेल रहा था तभी अचानक वहां उसका पांव फिसलने से वह जल घर में जा गिरा। वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास से ग्रामीण इकट्ठा हो गए। करीबन 1 घंटे बाद सोमवीर को जल घर से बाहर निकल गया और उसे टोहाना के नागरिक अस्पताल में ले जा गया, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

पिता की टोहाना में है दुकान

ग्रामीण प्रदीप ने बताया कि सोमवीर जल घर के पास खेल रहा था तभी अचानक वहां उसका पांव फिसलने से वह पानी में जा गिरा। उसे बाहर निकालकर तुरंत नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक के पिता राममेहर टोहाना में दुकान करते हैं, जबकि माता गृहणी हैं। सोमबीर की एक बहन भी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!