Tourist Bus Accident: पंजाब से खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस टोहाना में हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे यात्री

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 08:48 AM

tourist bus going from punjab to khatu shyam with an accident in tohana

टोहाना के रास्ते पंजाब के लुधियाना से खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस शहर में शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अल सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर शहीद चौक पर हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना के रास्ते पंजाब के लुधियाना से खाटू श्याम जा रही टूरिस्ट बस शहर में शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा अल सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर शहीद चौक पर हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों में से किसी को भी चोट नहीं आई।

PunjabKesari

बस में सवार यात्रियों के अनुसार घटना का मुख्य कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को धीरे-धीरे सुरक्षित बस से नीचे उतार लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से बस को चौक से नीचे उतारा गया।

PunjabKesari

बस में महिलाएं और बच्चे भी थे शामिल

लुधियाना निवासी नरेश जैन और अमन ने बताया कि वे सभी पंजाब के लुधियाना से राजस्थान में खाटूश्याम जी के मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक चालक को नींद आ गई और बस शहीद चौक पर चढ़ गई। बस में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जो सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!