Haryana Rain Alert: सावधान! हरियाणा में गरज के साथ जमकर होगी बारिश, कहीं जाने से पहले पढ़ें IMD का अपडेट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 23 Jun, 2025 08:42 PM

heavy rain with thunder in haryana weather news

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है और मौसम विभाग ने 24 जून से 28 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है और मौसम विभाग ने 24 जून से 28 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 25 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले 48 घंटों में हरियाणा में प्रवेश कर सकता है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

किन जिलों में होगी बारिश?

24 से 28 जून तक बारिश की संभावना वाले जिले:

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार।

25 जून को विशेष रूप से अलर्ट वाले जिले (ऑरेंज अलर्ट):

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।

25 जून को भारी बारिश और आंधी का खतरा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, 25 जून को चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसी तरह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में भी अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की सलाह:

  • अगले कुछ दिनों तक सावधानी बरतें, विशेषकर खुले स्थानों या निर्माण स्थलों पर कार्य कर रहे लोग।
  • किसानों को सलाह दी जाती है कि वे फसल और उपकरणों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएं।
  • बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में बचाव के उपायों को अपनाएं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!