Kurukshetra: Headphone लगा पटरी पर बैठ Pubg खेल रहा था युवक, तभी आई Train, फिर ...

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jun, 2025 01:33 PM

young man was injured after being hit by a train in kurukshetra

कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर की चपेट में आने से एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा अंबेडकर चौक और थानेसर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया।

घायल की पहचान बिहार के अररिया जिले के भांगी गांव निवासी रवि के रूप में हुई है। वह पिछले दो सालों से थाना कृष्णा गेट के पास कच्चा गेर में रहकर रेहड़ी से सामान ढुलाई का काम करता था। घायल के भाई ने बताया कि रवि खाली समय में पब्जी खेलता है और रविवार को भी काम से लौटने के बाद वह हर रोज की तरह कानों में लीड लगाकर पब्जी खेलते हुए पटरी की और निकल गया। रेलवे पुलिस ने फोन कर हादसे की सूचना दी कि रवि के रेल की चपेट में आ गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!